हरियाणा सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए “मुख्यमंत्री लाडो लक्ष्मी योजना (Lado Lakshmi Yojana Haryana)” की शुरुवात की गई है। इस योजना के तहत राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर (BPL) महिलाओं को हर महीने ₹2100 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह योजना मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा उनके पहले बजट सत्र में पेश की गई थी।
सरकार यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से लाई गई है। इस योजना की शुरुआत 25 सितंबर 2025 से कर दी है। यह दिन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती का अवसर था, जिस दिन से इस महत्वाकांक्षी योजना का शुभारम्भ हुआ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसकी खासियत यह है कि इसमें विवाहित और अविवाहित दोनों ही तरह की महिलाएं शामिल होंगी।
मुख्यमंत्री लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा क्या है?

मुख्यमंत्री लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा सरकार की एक नई योजना है, जो राज्य की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने ₹2100 की आर्थिक मदद देने के लिए शुरू की गई है।
यह योजना मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा शुरू की गई है और इसका मकसद है महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है।
Lado Lakshmi Yojana Haryana Overview:
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| योजना का नाम | लाडो लक्ष्मी योजना (Lado Lakshmi Yojana) |
| शुरू करने वाले | मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी |
| शुरू होने की तिथि | 25 सितंबर 2025 |
| लाभ | ₹2100 प्रतिमाह आर्थिक सहायता |
| लाभार्थी | BPL श्रेणी की महिलाएं |
| कुल बजट | ₹5000 करोड़ (वित्त वर्ष 2025-26) |
| आवेदन प्रक्रिया | पूरी तरह ऑनलाइन |
| पोर्टल | ladolakshmiportal.com |
| राज्य | हरियाणा (Haryana) |
लाडो लक्ष्मी योजना का उद्देश्य (Lado Lakshmi Yojana Objective)
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को हर महीने निश्चित धनराशि देना।
- महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और घरेलू स्तर पर उनके निर्णय क्षमता को बढ़ाना।
- गरीबी हटाने में सहायक और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करना।
- महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना राज्य की सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था में।
Lado Lakshmi Yojana Eligibility Haryana
- महिला हरियाणा राज्य की निवासी होनी चाहिए।
- महिला की उम्र 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- वार्षिक पारिवारिक आय ₹1.80 लाख से कम होनी चाहिए।
- लाभार्थी महिला BPL (गरीबी रेखा से नीचे) श्रेणी की हो।
- महिला सरकारी कर्मचारी, पेंशनर या आयकर दाता न हो।
- जिन महिलाओं को पहले से किसी अन्य योजना का लाभ मिल रहा हो (जैसे विधवा पेंशन), वे इससे वंचित रह सकती हैं।
CM Lado Lakshmi Yojana Documents List
- आधार कार्ड (Aadhaar Card)
- बैंक पासबुक की कॉपी (Bank Account Details for DBT)
- आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
- निवास प्रमाण पत्र (Domicile Proof)
- राशन कार्ड (BPL Status Verification)
- मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो
- परिवार आईडी
हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना के लाभ
- मासिक आर्थिक सहायता
- पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,100 की राशि सीधे बैंक खाते में DBT के जरिए भेजी जाएगी।
- 50 लाख महिलाओं को फायदा
- योजना का लाभ करीब 50 लाख जरूरतमंद महिलाओं को मिलेगा।
- 4 चरणों में लागू होगी योजना
- योजना को चार फेज़ (phases) में लागू किया जाएगा, पहले फेज़ में सबसे ज्यादा जरूरतमंद महिलाओं को जोड़ा जाएगा।
- महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी
- महिलाएं इस पैसे का उपयोग घर खर्च, बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य या छोटे काम-धंधे में कर सकती हैं।
- महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा
- योजना से महिलाओं को सामाजिक सम्मान और स्वतंत्र निर्णय लेने की ताकत मिलेगी।
- सरकारी वादे को पूरा करने का संकेत
- यह योजना चुनाव के दौरान किए गए वादों में से एक है, जिससे सरकार की विश्वसनीयता बढ़ती है।
- सिर्फ गरीब महिलाओं को मिलेगा लाभ
- यह योजना केवल उन महिलाओं के लिए है जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय ₹1.80 लाख से कम है।
- नौकरीपेशा या पेंशनधारी महिलाएं वंचित रहेंगी
- अगर महिला को पहले से सरकारी पेंशन, नौकरी या अन्य सरकारी लाभ मिल रहा है, तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं है।
- बजट में ₹5,000 करोड़ का प्रावधान
- सरकार ने इस योजना के लिए ₹5,000 करोड़ का बजट तय किया है, जिससे योजना लंबे समय तक चलेगी।
- आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी
- लाभ पाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल और CSC सेंटरों के जरिए पंजीकरण कराया जाएगा।
Lado Lakshmi Yojana Haryana Apply Online
लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी। इसके लिए राज्य सरकार एक विशेष पोर्टल विकसित कर रही है।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें:
- ladolakshmiportal.com वेबसाइट पर जाएं।
- “Apply Now” बटन पर क्लिक करें।
- अपना मोबाइल नंबर डालकर OTP से वेरीफाई करें।
- आधार नंबर, बैंक डिटेल्स और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें।
- आवेदन सफल होने पर रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा।
Lado Lakshmi Yojana Haryana Registration Mobile App
हरियाणा सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना ने राज्य की बेटियों के लिए बड़ी राहत दी है। अब महिलाएं और लड़कियां इस योजना के लिए मोबाइल ऐप के माध्यम से पूरी तरह ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन प्रक्रिया आसान है और कुछ ही मिनटों में पूरा हो जाता है। यहां हम आपको पूरी स्टेप-बाय-स्टेप जानकारी दे रहे हैं, ताकि आप बिना किसी परेशानी के आवेदन कर सकें।
- सबसे पहले अपने मोबाइल में योजना का Official App डाउनलोड करें।
एप इंस्टॉल होने के बाद इसे ओपन करें। - ऐप ओपन करने के बाद अपना Mobile Number दर्ज करें।
- इसके बाद आपके नंबर पर भेजा गया OTP डालकर Login करें।
- लॉगिन करते ही आपके सामने ऐप का Home Screen खुल जाएगा।
- होम स्क्रीन पर आपको “Apply for Lado Lakshmi Yojana” का ऑप्शन दिखाई देगा।
- अब स्क्रीन पर आपसे पूछा जाएगा कि आप इस योजना में किस कैटेगरी से आवेदन कर रहे हैं:
- अविवाहित (Unmarried)
- विवाहिता (Married)
सही कैटेगरी को चुनें और आगे बढ़ें।
अब भरें आवेदन के 6 मुख्य चरण
योजना में आवेदन प्रक्रिया को 6 स्टेप में बांटा गया है। सभी जानकारी ध्यान से भरें:
पहला चरण – आवेदिका की व्यक्तिगत जानकारी
इस चरण में महिला को अपना नाम, जन्म तिथि, आधार नंबर, मोबाइल नंबर आदि विवरण भरने होते हैं।
दूसरा चरण – आवास से संबंधित जानकारी
यहां आपको अपने Address, घर का प्रकार, जिला, ब्लॉक और गांव आदि की जानकारी भरनी है।
तीसरा चरण – परिवार के सदस्यों का विवरण
इस चरण में आपको अपने परिवार के सदस्यों जैसे माता-पिता, पति, बच्चों आदि की सही संख्या और जानकारी दर्ज करनी है।
चौथा चरण – आय से संबंधित जानकारी
यहां परिवार की वार्षिक आय, आय का स्रोत और अन्य वित्तीय जानकारी भरनी होती है।
पांचवां चरण – बैंक खाते की जानकारी
इस स्टेप में आवेदिका को अपना Bank Account Number, IFSC Code और बैंक का नाम दर्ज करना होता है।
यहीं पर सब्सिडी या लाभ राशि ट्रांसफर की जाएगी।
छठवां चरण – लाइव फोटो कैप्चर
अंत में ऐप आपको Live Photo Capture करने का विकल्प देगा।
कैमरा ऑन करके अपनी लाइव फोटो अपलोड करें।
जब सभी 6 चरण सफलतापूर्वक भर दिए जाते हैं, तो आपका आवेदन सबमिट हो जाएगा।
- आप चाहें तो इसका Printout Download करके रख सकते हैं।
- आवेदन का Status भी आप ऐप में कभी भी चेक कर सकते हैं।
लाडो लक्ष्मी योजना लिस्ट PDF कैसे देखें? (Lado Lakshmi Yojana Haryana List PDF)
जब पोर्टल सक्रिय होगा, तो लाभार्थियों की सूची (beneficiary list) PDF फॉर्मेट में उपलब्ध करवाई जाएगी। सूची डाउनलोड करने के लिए:
- ladolakshmiportal.com पर जाएं
- “Beneficiary List” या “Status Check” सेक्शन में जाएं
- जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करें
- लिस्ट डाउनलोड करें या अपना नाम सर्च करें
Lado Lakshmi Yojana Status Check
- पोर्टल पर लॉगिन करें (Lado Lakshmi Yojana Login)
- “Track Application” या “Status” विकल्प चुनें
- मोबाइल नंबर या आवेदन संख्या डालें
- आवेदन की वर्तमान स्थिति स्क्रीन पर दिख जाएगी
योजना से जुड़ी कुछ खास बातें:
- यह योजना चार चरणों में लागू की जाएगी, जिसमें पहले चरण में सबसे गरीब महिलाओं को चुना जाएगा।
- बजट 5000 करोड़ का रखा गया है, जिससे लगभग 46 लाख महिलाओं को सीधे लाभ मिलेगा।
- यह योजना बिहार की लक्ष्मी योजना और मध्यप्रदेश की लाडली बहना योजना से प्रेरित मानी जा रही है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ on Lado Lakshmi Yojana)
Q1. लाडो लक्ष्मी योजना कब शुरू हुई?
A1. सरकार ने उसे (25 सितम्बर 2025) के दिन शुरू कर दिया है।
Q2. आवेदन कब से शुरू होंगे?
A2. ऑनलाइन आवेदन चालू है।
Q3. योजना का पैसा कैसे मिलेगा?
A3. DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए महिला के बैंक खाते में सीधा ट्रांसफर किया जाएगा।
Q4. क्या यह योजना सभी महिलाओं के लिए है?
A4. नहीं, यह योजना केवल BPL श्रेणी की 18-60 वर्ष की महिलाओं के लिए है।
Q5. क्या यह केंद्र सरकार की योजना है?
A5. नहीं, यह पूरी तरह से हरियाणा राज्य सरकार की योजना है।
निष्कर्ष
Lado Lakshmi Yojana Haryana महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में मजबूत बनाती है। ₹2100 प्रतिमाह की सहायता से न केवल उनकी जीवनशैली सुधरेगी, बल्कि उनका आत्मविश्वास और समाज में सम्मान भी बढ़ेगा। यदि आप पात्र हैं, तो ladolakshmiportal.com वेबसाइट पर जाकर समय पर आवेदन करें और इस ऐतिहासिक योजना का हिस्सा बनें।